साउथ स्टार वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी आखिरकार एक-दूजे के हो गए। कपल ने 1 नवंबर, 2023 को टस्कनी में सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कपल शादी के मंडप में नजर आ रहा है। लुक की बात करें को वरुण क्रीम कलर की भारी सजावट वाली शेरवानी में हैंडसम दिखे। उन्होंने अपने इस लुक को दोशाला के साथ पूरा किया।
02 Nov, 2023 09:00 AMमुंबई: साउथ स्टार वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी आखिरकार एक-दूजे के हो गए। कपल ने 1 नवंबर, 2023 को टस्कनी में सात फेरे लिए। हाल ही में कपल की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कपल शादी के मंडप में नजर आ रहा है। लुक की बात करें को वरुण क्रीम कलर की भारी सजावट वाली शेरवानी में हैंडसम दिखे। उन्होंने अपने इस लुक को दोशाला के साथ पूरा किया।
वहीं उनकी दुल्हनिया लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं। दिवा की शादी के लहंगे में हर तरफ जटिल ज़री की कढ़ाई की गई थी। मांग टीका, नेकलेस, हाथों में पिया के नाम की मेंहदी दुल्हन बनीं लावण्या के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। फैंस कपल की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
मंगलवार को कपल की हल्दी और पूल पार्टी थी। हल्दी समारोह में दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर जमकर धमाल मचा। इस मौके पर लगभग सभी मेहमान और घरवाले पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। एक तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन वरुण और लावण्या एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सोमवार को हुई कॉकटेल पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें वरुण ने सफेद रंग का सैटिन सूट पहना है और काले पैंट्स के साथ बो-टाई लगाई है। जबकि लावण्या ने सिल्वर-व्हाइट कलर का गाउन पहना है। दिलचस्प है कि राम चरण ने भी अपने भाई की तरह ही सफेद और काले रंग का सूट पहना है। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने काले रंग का गाउन पहन रखा है।