एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक हैं।एक्ट्रेस अपने पार्टी या अवॉर्ड शोज लुक से हमेशा फैंस को इम्प्रेस करती हैं, लेकिन क्या आपने उनका बिना मेकअप लुक देखा है। आपको पता है आलिया नो-मेकअप लुक में कैसी दिखती हैं। अगर नहीं देखा, तो चलिए हम दिखाते हैं
18 Mar, 2020 01:43 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक हैं।एक्ट्रेस अपने पार्टी या अवॉर्ड शोज लुक से हमेशा फैंस को इम्प्रेस करती हैं, लेकिन क्या आपने उनका बिना मेकअप लुक देखा है। आपको पता है आलिया नो-मेकअप लुक में कैसी दिखती हैं। अगर नहीं देखा, तो चलिए हम दिखाते हैं।
हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद की सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। आलिया ने ये तस्वीर घर में ही क्लिक की है।
तस्वीर में एक्ट्रेस लेटी हुई हैं और बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। ये पहली बार है जब आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने नो-मेकअप लुक की तस्वीर शेयर की हो।
काम की बात करें तो आलिया के पास फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रोजेक्ट है। लेकिन हाल में कोरोना वायरस के चलते बाकी फिल्मों की तरह इसकी भी शूटिंग रद्द कर दी गई है। इस तरह शूटिंग से फ्री हो कर आलिया इस अंदाज में टाइम स्पैंड कर रही हैं।