main page

कोमोलिका बनी हिना ने ढाया कहर, नाक में पहनी नथ ने लुक को लगाए चार-चांद

Updated 14 October, 2018 12:33:07 PM

टीवी एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही एकता कपूर के सीरियल ''कसौटी जिंदगी के'' में कोमोलिका का किरदान निभाते हुए नजर आएंगी...

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का किरदान निभाते हुए नजर आएंगी। बीते दिनों ही हिना ने शो की शूटिंग शुरु की है। हाल ही में अब एकता ने हिना के लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। इस तस्वीर में हिना कोमोलिका के गेटअप में नजर आ रही है। 

 

इस तस्वीर में हिना ब्लैक और व्हाइट लहंगा चोली पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। लहंगा चोली के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी पहनी है, वहीं उनके नाक में पहनी हुई नथ ने हिना के लुक को चार-चांद लगा दिए है। हिना के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि हिना सीरियल कसौटी जिंदगी के में पहली बार निगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। 

: Neha

hina khanekta kapoorkasautii zindagii kay 2komolika look

loading...