main page

Sunny Deol और Ameesha Patel की फिल्म 'गदर 2' का 'मैं निकला गड्डी लेके' गाना हुआ लॉन्च

Updated 03 August, 2023 04:24:48 PM

यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटिड फिल्म गदर 2 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, अब फिल्म में 'मैं निकला गड्डी लेके' रिलीज हो गया है। 


गदर: एक प्रेम कथा का हिट सॉन्ग मैं निकला गड्डी लेके को काफी पंसद किया गया था। लोग इस गानें को सुन झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में अब फिल्म के अगले पार्ट में गाना के रिक्रिएशन से फैंस काफी एक्साइटिड हो गए हैं। गदर 2 के इस गाने को तारा सिंह और उनके बेटे जीते पर फिल्माया गया है। गाने को बाप-बेटे की जोड़ी उदित नारायण और आदित्य नारायण ने गाया है, जिसने सोने पर सुहागा की तरह काम किया है। गाने को मिथुन ने ही रीक्रिएट और रीअरेंज किया है, जिसे उत्तम सिंह और आनंद बख्शी ने लिखा है। इस गाने ने फिर से एक बार दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। 

बता दें कि, निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

Content Editor: kahkasha

gadar 2sunny deolameesha patelgadar 2 song launchgadar 2 songmain nikla gaddi lekeentertainment news

loading...