बिहार के रहने वाले 11 साल के सोनू कुमार इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। छठी क्लास में पढ़ने वाले सोनू ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जाकर पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनू के इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस गौहर खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
17 May, 2022 10:41 AMमुंबई. बिहार के रहने वाले 11 साल के सोनू कुमार इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। छठी क्लास में पढ़ने वाले सोनू ने हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जाकर पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनू के इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस गौहर खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
गौहर ने सोनू की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा- 'कितना ब्राइट लड़का है। क्या मुझे इसकी कॉन्टैक्ट डीटेल मिल सकती है? मैं इसकी पढ़ाई का खर्च उठाना चाहती हूं। यह लड़का कमाल है। इसका एक विजन है, यह फ्यूचर है। प्लीज मदद करें।' फैंस इस ट्वीट को लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें 14 मई को नीतीश कुमार वाइफ की 16वीं पुण्यतिथि पर नालंदा स्थित कल्याण बिगहा नाम के गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनी। इसी दौरान सोनू ने भी अपनी परेशानी सीएम को बताई। सोनू ने उनसे सरकारी स्कूल की जगह प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कराने की गुहार लगाते हुए कहा कि सर पापा दही बेचकर शराब पी जाते हैं। मेरा एडमिशन करा दीजिए।