main page

2 बार गीता बसरा ने झेला मिसकैरेज का दर्द, चौथी प्रेग्नेंसी में घर गूंजी बेटे की किलकारी

Updated 03 August, 2021 08:14:58 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। जुलाई महीने में गीता के घर बेटे की किलकारी गूंजी। दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद गीता और हरभजन सिंह की खुशी सातवें आसमान पर हैं। कपल ने अपने लाडले का नाम जोवन वीर सिंह  रखा है।  दूसरे बच्चे को जन्म देने और दूसरी बार मां बनने के दौरान गीता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। गीता बसरा ने खुलासा किया है कि पिछले दो सालों में उन्हें दो मिसकैरेज हुए।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। जुलाई महीने में गीता के घर बेटे की किलकारी गूंजी। दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद गीता और हरभजन सिंह की खुशी सातवें आसमान पर हैं। कपल ने अपने लाडले का नाम जोवन वीर सिंह  रखा है।  दूसरे बच्चे को जन्म देने और दूसरी बार मां बनने के दौरान गीता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। गीता बसरा ने खुलासा किया है कि पिछले दो सालों में उन्हें दो मिसकैरेज हुए।

Bollywood Tadka

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में गीता बसरा ने कहा- इसमें कोई शक नहीं कि पिछले दो साल मेरे लिए दर्दनाक रहे हैं, लेकिन मैंने खुद को टूटने से रोक लिया। मिसकैरेज के बाद एक महिला के हार्मोन बहुत ऊपर और नीचे जाते हैं, बदले में उसे खुद को संभाले रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। मैंने खुद को मजबूत रखा और खुद को डाउन नहीं होने दिया।

Bollywood Tadka

 

साल 2019 और 2020 में हुआ मिस्कैरेज 

गीता बसरा ने कहा-'पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ। उस समय हरभजन पंजाब आए थे। खबर मिलते ही हरभजन उनके पास आ गए थे। वहीं दूसरा मिसकैरेज 2020 में हुआ। 2020 में पति-पत्नी लॉकडाउन के कारण एक साथ थे। दोनों ही मामलों में गीता अपनी पहले ट्रायमेस्टर में थी।'

Bollywood Tadka

मिसकैरेज के बाद ससुराल शिफ्ट हुईं गीता बसरा 


अपने दूसरे मिसकैरेज के बाद गीता बसरा पंजाब में अपने ससुराल चली गई जहां उन्हें अपने पति हरभजन सिंह की देखभाल से सहायता मिली। गीता बताती हैं-'एक लड़की के लिए उसके आस-पास सही सपोर्ट सिस्टम होना महत्वपूर्ण है। शादी से पहले भी मैं बच्चे चाहती थी- एक नहीं बल्कि दो। भाई-बहनों के बीच का बंधन बहुत मजबूत होता है और पहला बच्चे हमेशा कंपनी की जरूरत होती है। मेरी बेटी हिनाया अब 5 साल की है, अगर सब सही होता तो वो जोवन के जन्म के समय 3 साल की होती।'

Bollywood Tadka

ससुराल में पता चली चौथी प्रेग्नेंसी 

गीता ने आगे कहा-'जब अपने ससुराल में एहसास हुआ कि मैं चौथी बार प्रेग्नेंट हूं तो उन्होंने कोई चांस नहीं लिया। मैंने पहली तिमाही में पूरी तरह से आराम करने का फैसला किया। मैंने बस अपने विटामिन लिए और पहले तीन महीनों के खत्म होने का इंतजार किया। उसके बाद हम मुंबई आए और थोड़ी दिनों बाद, मैंने योगा करना शुरू कर दिया। इससे मुझे मदद मिली। आखिरी तिमाही में मैंने काम किया और मुझे फीलिंग रही कि इस बार सब ठीक हो जाएगा।'

Bollywood Tadka

 

बता दें किगीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी।दोनों की लव मैरिज हुई थी।  एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला किया था। साल 2016 में गीता के घर नन्हीं परी किलकारी गूंजी,जिसका नाम हिनाया है।

Content Writer: Smita Sharma

geeta basratwo miscarriagessonbirthJovan Veer Singh Plahaharbhajan singhBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...