main page

'पाखी' के हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी, हथेली पर नील भट्ट का नाम लिखवा नई-नवेली दुल्हन की तरह शर्माईं ऐश्वर्या

Updated 29 November, 2021 09:32:31 AM

''गुम है किसी के प्यार के'' की पाखी यानि एक्ट्रेस  फेम ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही दुल्हन बनने जारी हैं। रील लाइफ में विराट की दुल्हनिया बनने के सपने देखने वाली पाखी रियल लाइफ में उनसे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा 30 नवंबर को अपने ऑनस्क्रीन देवर नील भट्ट संग शादी रचाएंगी। कपल उज्जैन में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। गौरतलब है कि पहले शो में लव की भूमिका निभाने वाले नील और ऐश्वर्या अब सीरियल में देवर भाभी की भूमिका निभा रहे हैं।

 मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार के' की पाखी यानि एक्ट्रेस  फेम ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही दुल्हन बनने जारी हैं। रील लाइफ में विराट की दुल्हनिया बनने के सपने देखने वाली पाखी रियल लाइफ में उनसे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा 30 नवंबर को अपने ऑनस्क्रीन देवर नील भट्ट संग शादी रचाएंगी।

Bollywood Tadka

कपल उज्जैन में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। गौरतलब है कि पहले शो में लव की भूमिका निभाने वाले नील और ऐश्वर्या अब सीरियल में देवर भाभी की भूमिका निभा रहे हैं।

Bollywood Tadka

हालांकि अगर असल जिंदगी की बात करें तो ये दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे हैं।  अब शादी का दिन करीब आते ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का परिवार शादी की रस्मों में बिजी हो गया है। हाल ही में ऐश्वर्या की मेहंदी सेरेमनी हुईं जिसकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय हैं।

Bollywood Tadka

शेयर की गई इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा नील के नाम की मेहंदी लगाते हुए नई नवेली दुल्हन की तरह शरमाती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में वह अपनी ब्राइडल मेहंदी को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ग्रीन प्लाजो सूट में खूबसूरत लग रही हैं।

 

इसके साथ ही माथे पर लगी बिंदी उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रही है। ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी मध्यप्रदेश में हो रही है। ये कपल पारंपरिक तौर पर शादी के बाद मुंबई में अपने दोस्तों को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देने की तैयारी में हैं। शादी के लिए उज्जैन निकलने से पहले ऐश्वर्या शर्मा ने   दोस्तों के साथ मुंबई में एक बैचलर पार्टी की थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। 

Content Writer: Smita Sharma

ghum hai kisikey pyaar meinaishwarya sharmaMehendi CeremonyNeil BhattLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...