main page

लड़की ने चलती साइकिल पर किया स्टंट और योगा, सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं वीडियोज

Updated 13 March, 2021 05:43:21 PM

साइकिल चलाना हर किसी के लिए आसान है। हर कोई साइकिल चला लेता है। हमने फिल्मों में अक्सर स्टार्स को बाइक पर स्टंट करते हुए देखा है लेकिन साइकिल पर किसी को खतरनाक स्टंट और योगा करते हुए शायद ही किसी को देखा हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो साइकिल पर स्टंट और योगा करती हुई दिखाई दे रही है।

मुंबई. साइकिल चलाना हर किसी के लिए आसान है। हर कोई साइकिल चला लेता है। हमने फिल्मों में अक्सर स्टार्स को बाइक पर स्टंट करते हुए देखा है लेकिन साइकिल पर किसी को खतरनाक स्टंट और योगा करते हुए शायद ही किसी को देखा हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो साइकिल पर स्टंट और योगा करती हुई दिखाई दे रही है।

Bollywood Tadka
वीडियोज में लड़की चलती साइकिल पर खतरनाक स्टंट और योगा करती नजर आ रही है। लड़की का साइकिल पर बैलेंस देखने लायक है। लड़की के साइकिल पर स्टंट और योगा ने सबको हैरान कर दिया है। लोग लड़की के इस टैलेंट के दीवाने हो गए हैं। लोगों इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें साइकिल पर स्टंट करने वाली इस लड़की का नाम Viola Brand है और यह जर्मनी की रहने वाली है। इसकी उम्र 26 साल है। Viola ने 6 साल की उम्र से ही आर्टिस्टिक साइकलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरु कर दी थी।

Bollywood Tadka

15 साल की उम्र में ही Viola जर्मन नेशनल स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बन गईं और साल 2012 में जूनियर यूरोपियन चैंपियनशिप जीत ली। Viola ने साइकिल पर हैंड स्टैंड करने के लिए 7 साल ट्रेंनिंग ली।

Content Writer: Parminder Kaur

girlstuntsyogamovingbicycleBollywood OffbeatBollywood Celebrity

loading...