साउथ एक्टर जी के गोविंद राव का निधन हो गया है। एक्टर ने 84 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर अपने आखिरी समय में बेटी के घर पर थे। एक्टर के निधन के बारे में पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी है।
16 Oct, 2021 10:10 AMमुंबई. साउथ एक्टर जी के गोविंद राव का निधन हो गया है। एक्टर ने 84 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर अपने आखिरी समय में बेटी के घर पर थे। एक्टर के निधन के बारे में पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी है।
गोविंद राव ने थिएटर, फिल्मों के साथ-साथ सोप ओपेरा में भी अपनी पहचान बनाई थी। लोग एक्टर को 'ग्रहाना', 'मिथिल्या सीथेयारु', 'कर्फ्यू', 'अज्जू' और 'शास्त्री' में उनके किरदारों के लिए याद करते हैं। गोविंद शो 'मालगुडी डेज' और 'महा पर्व' में भी अभिनय किया था।
एक्टर विभाजनकारी राजनीति के खुले आलोचक और तार्किक सोच के समर्थक थे। इसके अलावा गोविंद अंधविश्वासी मान्यताओं का विरोध भी करते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने दुख जाहिर किया है।