महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी एक पॉपुलर फेस्टिवल है। कई सेलेब्स ने भगवान गणेश की मूर्ति का अपने घरों में स्वागत किया और उनकी पूजा अर्चना की। ऐसे में एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपने घर को सजाया और त्यौहार की मेजबानी की।
02 Sep, 2019 07:28 PMबॉलीवुड तड़का टीम। नील नितिन मुकेश जो इस साल 9 फरवरी को रुक्मिणी सहाय के साथ शादी के बंधन में बंधे, अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं, और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात की पुष्टि भी करता है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी एक पॉपुलर फेस्टिवल है। कई सेलेब्स ने भगवान गणेश की मूर्ति का अपने घरों में स्वागत किया और उनकी पूजा अर्चना की। ऐसे में एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपने घर को सजाया और त्यौहार की मेजबानी की। यह रुक्मिणी और नील की साथ में पहली गणेश चतुर्थी थी। नील ने इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। नील ने जहां पीले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं रुक्मिणी नीले रंग की लहंगे चोली में खूबसूरत लग रही थीं।
नील के पिता और सिंगर नितिन मुकेश कहते हैं, '' हम पिछले 26 सालों से गणपति स्थापना कर रहे हैं। हम त्योहार को बड़ी भक्ति के साथ मनाते हैं, आतिशबाजी का आयोजन करके, एक शादी की तरह, फूल की वर्षा और बैंड-बाजों का आयोजन करते हैं। बप्पा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए इन दिनों के दौरान मेरे घर पर लगभग 1,500 मेहमान आते हैं, और हमें इसका इंतजार रहता है।'
इसी तरह गोविंदा ने भी अपने पूरे परिवार के साथ गणेश उत्सव मनाया। गोविंदा के साथ उनके बेटे और बेटी भी थी। सभी ट्रेडिशनल वियर पहने हुए थे। बेटे ने बिल्कुल गोविंदा जैसा ही डार्क ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ था। गोविंदा पूरे परिवार के साथ गणेश आरती करते नजर आए।