main page

कलरफुल लहंगा...माथे पर बिंदी..बेटे को ब्याने चली मां नीतू कपूर ने लूटी महफिल, गोल्डन आउटफिट में खूब जची दूल्हे राजा की बहन

Updated 14 April, 2022 03:50:33 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। नीतू के लाडले रणबीर कपूर की आज शादी है। रणबीर 14 अप्रैल की दोपहर लेडी लव आलिया भट्ट संग सात फेरे लेंगे।नीतू कपूर बेटे की बारात लेकर निकली गई हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर भी बेटी रिद्धिमा कपूर साहिनी और नातिन समारा शाहनी के साथ वेन्यू के लिए रवाना हो गईं हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। नीतू के लाडले रणबीर कपूर की आज शादी है। रणबीर 14 अप्रैल की दोपहर लेडी लव आलिया भट्ट संग सात फेरे लेंगे।

Bollywood Tadka

नीतू कपूर बेटे की बारात लेकर निकली गई हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर भी बेटी रिद्धिमा कपूर साहिनी और नातिन समारा शाहनी के साथ वेन्यू के लिए रवाना हो गईं हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो नीतू कपूर मल्टी कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। माथे पर बिंदी, भारी भरकम हार, झुमके उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो नीतू ने बालों का बन बनाया था। 

Bollywood Tadka

रिद्धिमा कपूर साहिनी


वहीं दूल्हे राजा की बहन रिद्धिमा कपूर साहिनी की बात करें तो वह गोल्डन लंहगे में कहर ढा रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया है। फैंस मां-बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

GroomRanbir KapoorMomneetu kapoorsisterRiddhima Kapoor SahaniAlia BhattBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...