main page

First Photo: गुरमीत-देबिना ने दिखाया अपनी लाडो का चेहरा, लियाना को बाहों में लेकर मम्मी-पापा ने भर-भरकर लुटाया प्यार

Updated 03 July, 2022 05:22:15 PM

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं। इसी साल अप्रैल में कपल ने अपनी दुनिया में प्यारी सी बेटी लियाना का स्वागत किया, जिसके बाद दोनों की खुशियों में चार-चांद लग गए। जिंदगी में बेटी के आगमन से दोनों खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और अपनी लाडो के साथ सुहा

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं। इसी साल अप्रैल में कपल ने अपनी दुनिया में प्यारी सी बेटी लियाना का स्वागत किया, जिसके बाद दोनों की खुशियों में चार-चांद लग गए। जिंदगी में बेटी के आगमन से दोनों खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और अपनी लाडो के साथ सुहाने पल बिताते रहते हैं। हाल ही मे कपल ने अपनी बेटी लियाना की फर्स्ट फोटो फैंस के साथ शेयर की है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई। 


देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी बेटी की पहली फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा- पेश है लियाना... हमारा दिल एक हो गया। हमारे दिल इतने भरे हुए हैं। यह जानते हुए कि हम ऐसे सच्चे लोगों के एक खूबसूरत समुदाय का हिस्सा हैं.. जिन्होंने उसके लिए प्रार्थना की और उसके चेहरे को देखने के लिए इंतजार किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुरमीत देबिना अपने हाथों में लियाना को लिए नजर आ रहे हैं। देबिना बेटी के माथे पर किस करते हुए उस पर प्यार लुटा रही है। वहीं गुरमीत भी अपनी लाडो को किस कर रहे है। व्हाइट ड्रेस और बालों पर क्राउन लगाए लियाना बेहद प्यारी लग रही है। फैंस भी कपल की लाडो की पहली तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर  तारीफ भी कर रहे हैं।

 


बता दें, गुरमीत चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम इस दुनिया में हमारी" बेबी गर्ल "का स्वागत करते हैं। 3.4.2022 आपके सभी प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार गुरमीत और देबिना।"

Content Writer: suman prajapati

Gurmeet ChoudharyDebina Bonnerjeefirst photodaughterLiannaBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...