main page

8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी गुरनाम और सरगुन स्टारर 'सोहरियां दा पिंड आ गया' फिल्म

Updated 01 July, 2022 01:37:52 PM

पंजाबी फिल्म ''सहुरियां दा पिंड आ गया'' को रिलीज होने में महज एक हफ्ता बाकी है। यह फिल्म अगले शुक्रवार 8 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में गुरनाम भुल्लर और सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गानों तक लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। जी स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म क

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी फिल्म 'सहुरियां दा पिंड आ गया' को रिलीज होने में महज एक हफ्ता बाकी है। यह फिल्म अगले शुक्रवार 8 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में गुरनाम भुल्लर और सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में हैं।

 

फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गानों तक लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। जी स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 63 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

गाने की बात करें तो फिल्म के टाइटल ट्रैक को यूट्यूब पर 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 'जान वार दा' गाने को यूट्यूब पर 27 लाख व्यूज भी मिल चुके हैं।

 

 

फिल्म में गुरनाम और सरगुन के अलावा जस बाजवा, जैस्मीन बाजवा, सिविका दीवान, हरदीप गिल और मिंटू कापा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी अंबरदीप सिंह ने लिखी है। इसका निर्देशन शितिज चौधरी ने किया है। फिल्म ज़ी स्टूडियोज की पेशकश मिस्टर नरोत्म जी फिल्म्स प्रोडक्शंस, बिग बैश प्रोड्यूसर्स एल.ए. एल पी। और बॉलीवुड हाइट्स।

 

फिल्म अंकित विजन, नवदीप नरूला और गुरजीत सिंह द्वारा निर्मित है। इसकी सह-निर्माता किरण यादव, डॉ. जप्तेज सिंह, मानसी सिंह और अपूर्व घई है। यह फिल्म दुनियाभर में 8 जुलाई को भारत और विदेशों में रिलीज होगी।

Content Writer: suman prajapati

Gurnam BhullarSargun MehtaSohreyan Da Pind Aa GayatheatersPollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...