main page

गुरु रंधावा ने अपने हाथों से शहनाज को पगड़ी बांध बनाया सरदारनी, वीडियो पर फैंस ने लुटाया खूब प्यार

Updated 14 December, 2023 01:39:48 PM

एक्ट्रेस शहनाज गिल पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जा सकता है। अब हाल ही में शहनाज गिल ने सिंगर के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गुरू एक्ट्रेस को पगड़ी पहनाते दिख रहे हैं। फैंस दोनों के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जा सकता है। अब हाल ही में शहनाज गिल ने सिंगर के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गुरू एक्ट्रेस को पगड़ी पहनाते दिख रहे हैं। फैंस दोनों के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


शहनाज गिल ने गुरू रंधावा संग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- गुरू नू नाज तेरे ते, चलू तेरा नखरा वे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाबी सिंगर अपने हाथों से शहनाज के सिर पर काली पगड़ी बांध उसे सरदारनी बना रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही है। पगड़ी बंधवाने के बाद शहनाज गुरू संग पोज देती हैं। 


इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि शहनाज और गुरु रंधावा सॉन्ग  'मून राइज' में एक साथ नजर आ चुके हैं, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें खूब उड़ी थीं। वहीं, हाल ही में दोनों स्टार्स को फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग में भी साथ में पोज देते देखा गया था।
 

Content Writer: suman prajapati

Guru RandhawatiedturbanShehnaaz GillBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...