main page

ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहा हैं ये एक्टर, इंटरव्यू में किया खुलासा

Updated 14 March, 2020 05:58:09 PM

टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा इन दिनों अपने टीवी सीरियल ''तेरा क्या होगा आलिया''को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। खबरें हैं कि हर्षद ऑनस्क्रीन मां अर्पणा कुमार को डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा इन दिनों अपने टीवी सीरियल 'तेरा क्या होगा आलिया'को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए  हैं। खबरें हैं कि हर्षद ऑनस्क्रीन मां अर्पणा कुमार को डेट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
हाल ही में एक इंटरव्यू में हर्षद ने इस बात का खुलासा किया हैं वह लंबे समय से अर्पणा कुमार को डेट कर रहे हैं लेकिन, दोनों ने अभी कर भी शादी नहीं की है। मांग के सिंदूर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा अर्पणा की मांग का सिंदूर केवल मेकअप है जो उनके शो के लिए लगाया गया था।

Bollywood Tadka
कुछ दिन पहले अर्पणा ने होली के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में टीवी का जोड़ा होली मनाते हुए नजर आ रहा था। इस बीच फैंस की निगाह अर्पणा कुमार की मांग में लगे सिंदूर पर चली गई।जिसके बाद फैंस हर्षद से उनकी शादी के बारे में तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि, हर्षद अरोड़ा ने अर्पणा से चोरी छिपे शादी रचा ली है। अब हर्षद ने ही इस राज पर से पर्दा हटा दिया है।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो अर्पणा  'बेहद' और 'मायावी मलिंग' टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 'मायावी मलिंग' में अर्पणा ने हर्षद की मां का किरदार निभाया था। इन दिनों हर्षद  'तेरा क्या होगा आलिया'में नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें अर्पणा  नागिन 4 का भी हिस्सा हैं। वह पारेख परिवार की बहू का किरदार निभा रही हैं जो नागमणी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। 

Bollywood Tadka

Edited By: suman prajapati

harshadaroradatingarpanaLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...