main page

आखिरी क्षण: 'हाय मर जाऊं यहीं पे...मौत से पहले KK ने कहे थे ये शब्द, नहीं जानते थे पल भर में सच हो जाएगा मजाक

Updated 01 June, 2022 03:10:09 PM

मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कोलकता के नाजरुल मंच पर परफॉर्म के दौरान अचानक सिंगर को बैचेनी हुई और उन्हें फिर पास के सीएमआरआई हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके के इस तरह दुनिया से चले जाने से उनके चाहने वाले शॉक्ड हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। निधन के बाद अब उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कोलकता के नाजरुल मंच पर परफॉर्म के दौरान अचानक सिंगर को बैचेनी हुई और उन्हें फिर पास के सीएमआरआई हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके के इस तरह दुनिया से चले जाने से उनके चाहने वाले शॉक्ड हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। निधन के बाद अब उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka

 

वीडियो में सिंगर स्टेज पर रोमांटिक गाना आंखों में तेरी...गाना गा रहे हैं। गाते गाते वे ऑडियंस में बैठी लड़कियों की तरफ माइक कर उन्हें गाने को कहते हैं, फिर मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं- हाय मर जाऊं यहीं पे, लेकिन शायद वो नहीं जानते थे कि उनका मजाक अगले ही पल सच हो जाएगा।


डॉक्टरों को संदेह है कि केके का ‘‘दिल का दौरा'' पड़ने से गायक का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि केके की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Bollywood Tadka


वहीं, सिंगर के निधन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केके के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।

 

 

 

 

 

 

Content Writer: suman prajapati

deathsingerKKwordsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...