main page

अंबानी की दिवाली पार्टी में युवी संग छाईं हेजल, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं स्टनिंग

Updated 25 October, 2019 12:01:29 PM

देश भर में दीपावली की की धूम मची है। आम लोगों के साथ साथ बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इस त्योहार का इंतजार कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी खानदान ने ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दीपावली अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है।

मुंबई: देश भर में दीपावली की की धूम मची है। आम लोगों के साथ साथ बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इस त्योहार का इंतजार कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी खानदान ने ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दीपावली अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं मुकेश अंबानी की लाडली ईशा की भी शादी के बाद यह पहली दिवाली पार्टी थी। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया।

Bollywood Tadka

इस पार्टी में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े सितारे पहुंचे। लेकिन भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी हेजल कीच ने इस खास मौके पर पहुंचकर सारी महफिल लूट ली। इस दौरान हेजलब्लैक वन शोल्डर क्राॅप और लाइट ब्लू लंहगे में बेहद ग्लैमरस नजर आईं।

Bollywood Tadka

इसके साथ मिनिमल मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं युवराज ब्लैक कुर्ते पजामे में हैंडसम दिखे। पार्टी में हेजल ने पति युवराज संग मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए। तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। हेजल और युवराज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
Bollywood Tadka

बता दें कि हेजल और युवराज की 2016 में लव मैरिज हुई थी। इस कपल की शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। 
Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो हेजल सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं। 

 

 

: Smita Sharma

hazel keechattenddiwali partyhubbyyuvraj singhmukesh ambaniBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...