main page

दुल्हन बनीं 'लव आज कल 2' फेम आरुषि शर्मा..शहनाज ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, पढ़ें मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

Updated 20 April, 2024 04:45:06 PM

अप्रैल महीने का 20वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें। बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप खबरों का पैकेज लेकर आई है तो आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...

मुंबई: अप्रैल महीने का 20वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें। बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप खबरों का पैकेज लेकर आई है तो आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...

आरती सिंह का ब्राइडल शावर

 

गोविंदा की भांजी, कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं।  आरती सिंह  25 अप्रैल को दीपिक चौहान संग सात फेरे लेंगी। शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। कृष्णा अभिषेक ने भाई का फर्ज निभाते हुए बहन की शादी के कार्ड दोस्तों को भेजने शुरू कर दिए।वहीं आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने अपनी ननद के लिए बीती शाम ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी थी।जहां होने वाली दुल्हनिया आरती सिंह का कमाल ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। आरती सिंह ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में खूब स्टाइलिश नजर आईं।


कैंसर से जंग हारे 'ऑलमैन ब्रदर्स बैंड' के लीजेंडरी गिटारिस्ट डिकी बेट्स

 

  हाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। खबर है कि लीजेंडरी गिटारिस्ट और 'ऑलमैन ब्रदर्स बैंड' के को फाउंडर डिकी बेट्स का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कैंसर और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी नाम की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने गुरूवार को 80 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके लंबे समय से मैनेजर रहे डेविड स्पेरो ने गुरुवार को सीएनएन के साथ उनके निधन की जानकारी दी।   

पेस्टल लहंगे में खूबसूरत दुल्हन बनीं 'लव आज कल 2' फेम आरुषि शर्मा

 

'लव आज कल 2' फेम आरुषि शर्मा को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। आरुषि शर्मा ने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत से शादी करके अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया है। प्यार और खुशियों से भरी इस शादी में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। हाल ही में कपल  की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं।  कपल गुलाब की पंखुड़ियों से सजे एक मंच पर खड़ा है और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। आरुषि अपने पेस्टल लहंगे में प्यारी लग रही हैं, जबकि वैभव शेरवानी में उनके साथ पूरी तरह से मैचिंग कर रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे हैं। उनके हाथ आपस में जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे की आंखों में प्यार से देख रहे हैं।

बेटी नीसा के बर्थडे पर अजय-काजोल का खास पोस्ट

 

बाॅलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा इंडस्ट्री की चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। नीसा से जुड़ी हर खबर और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। वहीं आज यानि 20 अप्रैल को नीसा अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर मम्मी काजोल और पापा अज्य देवगन ने नीसा पर खूब प्यार लुटाया। लाड़ली के बर्थडे पर काजोल और अजय ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है और नीसा को जन्मदिन की बधाई दी है। 

आली रे, आली रे, लेडी सिंघम आली ! 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले ही दीपिका की फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आईं थी। वह पुलिस की वर्दी में नजर आई थीं।  इसके साथ ही प्रेग्नेंसी में शूटिंग कर रही दीपिका पादुकोण का पहली बार बेबी बंप भी दिखा था। अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने उनकी एक ऐसी ही फोटो शेयर की है और उनका परिचय दिया है। 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी का रोल कर रही हैं। वह रोहित शेट्टी की फिल्म की लेडी सिंघम हैं। तस्वीर में दीपिका पुलिस की वर्दी और काला चश्मा लगाए 'सिंघम' का सिग्नेचर स्टेप करती दिख रही हैं।

 

Husband Appreciation Day पर बिपाशा ने लुटाया पति करण पर प्यार

 

 हसबैंड और वाइफ का रिश्ता ऐसा होता है, जो हर परिस्थितियों में खूबसूरत बंधन की डोर से बंधा रहता है। आमतौर पर पति पत्नियों की तारीफ करते नहीं थकते कि उनकी पत्नी उन्हें खूब समझती है। इस बीच पति भी ऐसे होते हैं जो कि हर परिस्थितियों में पत्नी के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हर साल अप्रैल के तीसरे शनिवार को पति प्रशंसा दिवस (Husband Appreciation Day) मनाया जाता है। ये दिन अपने पति के प्यार, समर्थन, आपके और आपके परिवार के लिए उनके किए गए हर काम के लिए उन्हें धन्यवाद व्यक्त करने का एक खास अवसर है। ऐसे में आज यानि 20 अप्रैल को ये दिन मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के नाम खास पोस्ट शेयर किया।

 


बोल्डनेस की सारी हदें पार: डीप नेक लेदर आउटफिट में साफ दिखे शहनाज के क्लीवेज

 

शहनाज गिल रियालिटी शो बिग बाॅस 13 की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट थी। शो से निकलने के बाद शहनाज ने अपना इतना जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन दिखाया। शहनाज ने जिस तरह कुछ ही समय में फैट टू फिट हुईं वह काबिले तारीफ है। वह अक्सर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं। जैस-जैसे शहनाज करियर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उनका अंदाज भी बोल्ड होता जा रहा है।हाल ही मेंशहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसने आपकी नजरें नहीं हटेंगी। इन तस्वीरों में शहनाज का अब तक का सबसे ज्यादा बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। 

 


हल्दी के दिन ढोल-नगाड़े लिए घर पहुंचे आरती सिंह के मंगेतर

   कृष्णा अभिषेक की बहन और रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह जल्द दुल्हनिया बनने जा रही हैं। महज पांच दिनों के भीतर आरती सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी का जश्न शगुन की हल्दी के साथ शुरू हुआ और होने वाली दुल्हन ने जश्न से पहले जमकर डांस किया। सोने पर सुहागा तब हुआ जब उनके दूल्हे दीपक चौहान ने ढोल लाकर उन्हें सरप्राइज दिया। जी हां, आरती ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वहअपने घर पर ढोल की थाप पर डांस कर रही हैं।  

तलाक के 9 महीने बाद कुशा कपिला को  मिला नया प्‍यार

 

 सोशल मीडिया सेंसेशन कुशा कपिला एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पति  जोरावर अहलूवालिया से तलाक लेने के बाद कुशा कपिला की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हो गई है। कुशा कपिला का ये नया प्यार कोई और नहीं बल्कि  मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी हैं। जी हां चर्चा बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दोनों को गोवा में एक साथ देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलें तेज हो गईं।

 

जन्म के 5 महीने के पेरिस हिल्टन ने दिखाया बेटी का चेहरा

 

 एक्ट्रेस और मॉडल पेरिस हिल्टन साल 2023 में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं। उन्होंने पति कार्टर रेम संग सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने लंदन रखा था। वहीं अब लाडली के जन्म के लगभग 5 महीने बाद उन्होंने पेरिस को फैंस से रूबरू करवाया। उन्होंने लंदन की बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके पति कार्टर रेम और बेटे फीनिक्स भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में पेरिस हिल्टन बेटी लंदन के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो लंदन लाइट पिंक आउटफिट में प्यारी लग रही हैं। उन्होंने सिर पर हेयर बैंड लगाया है। एक तस्वीर में पेरिस बेटी लंदन, बेटे फीनिक्स और पति के साथ नजर आ  रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 

Content Writer: Smita Sharma

Arti SinghBridal ShowerDickey BettsPasses AwayKajolBirthdayNysaDeepika PadukoneSingham AgainBiapsha BasuKaran Singh GroverShehnaaz GillBollywoodTelevision

loading...