क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स कुछ दिन पहले आईपीएल 2020 हार गई। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर चेन्नई की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल किया जाने लगा।
13 Oct, 2020 10:57 AMमुंबई: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स कुछ दिन पहले आईपीएल 2020 हार गई। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर चेन्नई की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल किया जाने लगा।
सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की बात तो ठीक है लेकिन हद तब पार हो गई जब एक यूजर ने धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को 'रेप की धमकी' दे डाली। शोर मचा तो जांच शुरू हुई और गुजरात पुलिस ने इस मामले में एक 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी खुद नाबालिग है। इस पर अब 'बिग बॉस' फेम हिमांशी खुराना ने अपनी भड़ास निकाली।
पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना को जैसे ही नाबालिग आरोपी के गिरफ्तार होने की खबर मिली तो उन्होंने ट्विटर पर लिखा-'असल में ... इस तरह के "नाबालिगों" को अब कुछ अक्ल आएगी... और फिर ये परेशान करना या ट्रोल करना बंद कर देंगे।'
बता दें कि बीते 7 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में धोनी की टीम हार गई थी। इस मैच में धोनी का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं था, जिस कारण फैंस नाराज हो गए।