एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बाॅयफ्रेंड राॅकी जयसवाल के साथ हाल ही में मुंबई के पास स्थित सुला वाइनयार्ड्स पहुंचीं। इस ट्रिप की तस्वीरें हिना लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
17 Jan, 2021 01:24 PMमुंबई: एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बाॅयफ्रेंड राॅकी जयसवाल के साथ हाल ही में मुंबई के पास स्थित सुला वाइनयार्ड्स पहुंचीं। इस ट्रिप की तस्वीरें हिना लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
शेयर की इन तस्वीरों में हिना वाइन यार्ड के बीच में पिकनिक मना रही हैं। लुक की बात करें तो हिना व्हाइट एंड पिंक कलर की मल्टी आउटफिट में नजर आ रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ब्लैक शेड्स और हैट से कंप्लीट किया है। हिना अंगूर के बगीचे में लेट रेड वाइन का मजा ले रही हैं।
हिना कभी हाथ में अंगूरों का गुच्छा तो कभी फूलों को थाम पोज दे रही हैं। फैंस हिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
हिना टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक है। कभी, टीवी की सबसे फेमस और पॉप्युलर बहू रही हिना अब फिल्मों में भी अपना कदम बढ़ा चुकी हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शुरू की थी।
इस शो में निभाए अक्षरा के किरदार से वह घर-घर मशहूर हुईं थी। इस सीरियल के बाद वह खतरों के खिलाडी, बिग बाॅस जैसे रियालिटी शो में नजर आ चुकी हैं। हिना ने फिल्म हैक्ड सेबॉलीवुड में कदम रखा।