बी-टाउन से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आ रही हैं। अब तक कई स्टार्स अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके हैं। मंगलवार को ऐसी ही एक दुख भरी खबर एक्ट्रेस हिना खान के घर से आई। हिना के पिता का का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस के पिता का निधन हुआ है। जिस वक्त हिना के पिता ने आखिरी सांस ली एक्ट्रेस उनके साथ नहीं थी। एक्ट्रेस शूट के सिलसिले से बाहर थीं। वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही हिना फौरन मुंबई लौट आईं हैं। देर रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया
21 Apr, 2021 08:22 AMमुंबई: बी-टाउन से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आ रही हैं। अब तक कई स्टार्स अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके हैं। मंगलवार को ऐसी ही एक दुख भरी खबर एक्ट्रेस हिना खान के घर से आई। हिना के पिता का का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस के पिता का निधन हुआ है।
जिस वक्त हिना के पिता ने आखिरी सांस ली एक्ट्रेस उनके साथ नहीं थी। एक्ट्रेस शूट के सिलसिले से बाहर थीं। वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही हिना फौरन मुंबई लौट आईं हैं। देर रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
एक्ट्रेस ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर खुद को पूरी तरह से कवर कर के रखा है हालांकि उनके चहरा मायूस नजर आ रहा है। एक्ट्रेस डार्क ब्लू और व्हाइट आउटफिट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने स्काई ब्लू कलर का जींस जैकेट भी कैरी किया था।
हिना अपने पिता के काफी करीब थीं और वे सोशल मीडिया पर पिता संग क्यूट बॉन्डिंग की झल्कियां भी देती रहती थीं। एक्ट्रेस ने फादर्स डे के मौके पर भी उन्हें खास अंदाज में विश किया था।