एक्ट्रेस हिना खान के सितारे इन दिनों काफी बुलदियों में हैं। टीवी की दुनिया के पर तय करने वाली हिना ''द लास्ट विश'', ''लाइन्स'' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसी बीच हिना ने अपने एक और नए प्रोजैक्ट की घोषणीा कर दी है। गॉर्जियस एक्ट्रेस पहली बार इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएगी।
11 Sep, 2019 03:28 PMमुंबई: एक्ट्रेस हिना खान के सितारे इन दिनों काफी बुलदियों में हैं। टीवी की दुनिया के पर तय करने वाली हिना 'द लास्ट विश', 'लाइन्स' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसी बीच हिना ने अपने एक और नए प्रोजैक्ट की घोषणीा कर दी है। गॉर्जियस एक्ट्रेस पहली बार इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएगी।
इसकी जानकारी हिना ने हाल ही में फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए दी। शेयर की इन तस्वीरों में हिना फर वाली आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं।
इन तस्वीरों में हिना तीरअंदाजी करती दिख रही हैं। हिना की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो हिना इसमें दिव्यांग लड़की की भूमिका निभा रही हैं।
बता दें कि टीवी की आदर्श और सुशील बहू यानि हिना अक्सर अपने लुक्स और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एयरपोर्ट हो या रेड कार्पेट हिना अक्सर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती हैं।
हर लड़की उनके फैशन को फाॅलो करती है।वहीं रियालिटी सो बिग बाॅस 11 में आने के बाद वो एक स्टाइल आइकन की तरह उभर कर सामने आईं।
काम की बात करें तो हिना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लास्ट विश' की शूटिंग बिजी हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में हिना एक शादीशुदा महिला के किरदार में होंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'लाइन्स' में नजर आएंगी।
फिल्मों के अलावा हिना जल्द ही अरिजीत सिंह के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' ने भी दिखेंगी। इसमें वह अपने बेस्ट फ्रैंड प्रियांक शर्मा के साथ नजर आएंगी।