main page

देश भर में ऋतिक रोशन के फैंस ने उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए किया चैरिटी का काम

Updated 12 January, 2022 06:12:35 PM

ऋतिक रोशन के चाहने वालों की कोई सीमा नहीं है। सुपरस्टार ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में स्थापित कर लिया है और दुनिया भर में उनके बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। यह साल का वह समय है यानी उनका जन्मदिन जब उनके लिए दीवानगी और प्यार किसी भी पैरामीटर से अधिक हो जाता है।

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन के चाहने वालों की कोई सीमा नहीं है। सुपरस्टार ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में स्थापित कर लिया है और दुनिया भर में उनके बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं। यह साल का वह समय है यानी उनका जन्मदिन जब उनके लिए दीवानगी और प्यार किसी भी पैरामीटर से अधिक हो जाता है। ऋतिक के प्रशंसक हर साल अपने हीरो का जश्न मनाने के लिए कुछ हटकर और आश्चर्यजनक चीजें करना सुनिश्चित करते है और यह वर्ष कुछ ऐसा ही था क्योंकि एक बार फिर ऋतिक रोशन के प्रति जुनूनी प्यार की झलक देखने मिली। 

उनके लिए केक काटने से लेकर भोजन परोसने और जरूरतमंदों को कंबल देने से लेकर वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की मदद करने तक, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, ओडिशा, केरल, गुजरात, बिहार और दिल्ली सहित देश भर में ऋतिक के उत्साही प्रशंसकों ने इस स्पेशल दिन पर कुछ परोपकारी कार्य करने का फैसला किया और उन्हें इस तरह का अच्छा काम करने और समाज के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित करने के लिए बधाई दी है। 

चूंकि सुपरस्टार ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है, ऐसे में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'विक्रम वेधा' के निर्माताओं ने एक्शन-थ्रिलर से उनके लुक रिलीज़ करते हुए इंटरनेट पर धूम मचा दी है। 

पोस्टर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाएं कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, क्योंकि सुपरस्टार सहजता और सिग्नेचर स्टाइल के साथ अपने किरदार में ढलने से कभी चूकते नहीं है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ऋतिक रोशन के पास अनूठी क्षमता है, जो उन्हें एक ऐसा आइकन बनाता है जो सभी सेगमेंट और भौगोलिक क्षेत्रों में राज़ करते है। 

Content Writer: Deepender Thakur

Hrithik Roshancharity workcelebrate his birthdayऋतिक रोशनजन्मदिन

loading...