main page

दरियादिलीः ऋतिक रोशन ने CINTAA को डोनेट किए 20 लाख रुपए, मिलेगी जरूरतमंदों को मदद

Updated 03 June, 2021 04:40:19 PM

एक्टर ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स में से एक हैं, जो लोगों को संकट से जूझते नहीं देख सकते। वह हर संभव तरीके से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सिंटा को 20 लाख रुपए का दान दिया है। ऋतिक रोशन द्वारा डोनेट किए गए इन पैसों से वैक्सीनेशन और राशन बांटने का काम किया जाएगा। इसे  लेकर हाल में सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने बताया, ''ऋतिक रोशन ने पिछले लॉकडाउन में भी हमारी सहायता की थी। उन्होंने पिछली बार 25 लाख रुपए दिए थे। इस बार उन्होंने 20 लाख का दान दिया है। इसके

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स में से एक हैं, जो लोगों को संकट से जूझते नहीं देख सकते। वह हर संभव तरीके से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सिंटा को 20 लाख रुपए का दान दिया है।


ऋतिक रोशन द्वारा डोनेट किए गए इन पैसों से वैक्सीनेशन और राशन बांटने का काम किया जाएगा।  


इसे  लेकर हाल में सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने बताया, 'ऋतिक रोशन ने पिछले लॉकडाउन में भी हमारी सहायता की थी। उन्होंने पिछली बार 25 लाख रुपए दिए थे। इस बार उन्होंने 20 लाख का दान दिया है। इसके माध्यम से हम हमारे 5000 मेंबर्स का वैक्सीनेशन करवाएंगे। इसके अलावा हम इससे गरीबी रेखा के नीचे वाले मेंबर्स के लिए राशन की व्यवस्था भी करेंगे।'
बता दें, ऋतिक रोशन के अलावा विकी कौशल ने भी सिंटा को ढाई लाख रुपए दान किए हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Hrithik Roshandonated20 lakh rupeesCINTAABollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...