main page

डिनर डेट: एक बार फिर रयूमर्ड लेडीलव का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन,बालों को आगे कर सबा आजाद ने छिपाया चेहरा

Updated 05 February, 2022 10:46:12 AM

बाॅलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की लव लाइफ उस समय खबरों में आईं जब उन्हें मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि 2011 की रोमांटिक कॉमेडी ''मुझसे फ्रैंडशिप करोगे''  की एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। इस आउटिंग के बाद से ही ऋतिक का नाम इस हसीना से जुड़ने लगा। वहीं अब एक बार फिर ऋतिक रोशन को सबा के साथ देर रात कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

मुंबई: बाॅलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की लव लाइफ उस समय खबरों में आईं जब उन्हें मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि 2011 की रोमांटिक कॉमेडी 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे'  की एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। इस आउटिंग के बाद से ही ऋतिक का नाम इस हसीना से जुड़ने लगा। वहीं अब एक बार फिर ऋतिक रोशन को सबा के साथ देर रात कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

Bollywood Tadka

दोनों डिनर डेट पर गए थे। कैफे से बाहर आते हुए ऋतिक और सबा को साथ में देखा गया।जैसे ही ऋतिक और सबा कैफे से बाहर निकले पैपराजी ने दोनों को कैप्चर कर लिया।

Bollywood Tadka

दोनों ने कैमरे से बचने की काफी कोशिश की।सबा बालों से अपना मुंह छिपा लिया। लुक की बात करें तो ऋतिक को ब्लू एंड व्हाइट चैक शर्ट, व्हाइट टी-शर्ट, बेज कलर की पैंट और शूज में हैंडसम दिखे। वहीं  येलो टॉप और लाइट ब्लू डेनिम में नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

ऋतिक और सबा की रेस्टोरेंट के अंदर से भी तस्वीर सामने आई हैं। इसमें सबा और ऋतिक आमने सामने बैठे हुए हैं। सबा मेन्यू को पढ़ रही हैं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों ने एक बार फिर  ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप में होने की खबरों को हवा दी  हालांकि अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ना ही ऋतिक और ना ही सबा की तरफ से डेटिंग की अटकलों पर कोई रिएक्शन आया।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो ऋतिक और सबा की मुलाकात उनके कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों गोवा में साथ वेकेशन एंजाॅय कर चुके हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि सबा दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह संग लिव इन रिलेशन में रही हैं।दोनों के 7 सालों तक साथ रहने की खबरें हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

Hrithik Roshanspottedhand in handrumoured GFSaba AzadBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...