कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जो हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसकी मार झेल रहे हैं। स्टार्स लगातार तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब शो ''इमली'' एक्टर फैजल सईद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। फैजल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
06 May, 2021 05:26 PMमुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जो हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इसकी मार झेल रहे हैं। स्टार्स लगातार तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब शो 'इमली' एक्टर फैजल सईद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। फैजल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
फैजल ने लिखा- हर तरह की सावधानी बरतने के बाद मैं कोविड-19 पॉजिटिव आया हूं। मैंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। जरूरी दवाओं को लेने के साथ आराम कर रहा हूं। उन सभी लोगों से गुजारिश करता हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह खुद की जांच करा लें। कृपया घर पर रहें और बाहर तभी निकलें जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। फिट रहें, मजबूत रहें और मास्क लगाकर रखें। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
बता दें फैजल शो 'इमली' में नजर आ रहे हैं। फैजल शो में गशमीर के भाई ध्रुव का किरदार निभा रहे हैं। सुंबुल तौकीर और गशमीर शो में मुख्य किरदार में हैं। कोरोना के कारण मुंबई में लॉकडाउन है। शो का सेट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया है। वहीं, इसकी शूटिंग चल रही है।