जहां 4 नवंबर को पूरा देश दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं 3 नवंबर को देश भर मेंछोटी दिवाली मनाई गई। 2 साल की कोरोना महामारी के बाद टिनसेल टाउन फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आया है। अब तक कई स्टार्स के घर दीवाली पार्टी का आयोजन हुआ।
04 Nov, 2021 09:18 AMमुंबई: जहां 4 नवंबर को पूरा देश दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं 3 नवंबर को देश भर मेंछोटी दिवाली मनाई गई। 2 साल की कोरोना महामारी के बाद टिनसेल टाउन फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आया है। अब तक कई स्टार्स के घर दीवाली पार्टी का आयोजन हुआ। वहीं बीती रात फिल्ममेकर एकता कपूर ने अपने घर दीवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सलमान खान, कार्तिक आर्यन, करिश्मा तन्ना, हिना खान, इब्राहिम अली खान और कई अन्य लोग स्टाइल में पहुंचे। निश्चित रूप से, यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट था। अब इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें स्टार्स काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। देखें पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें....