main page

रॉयल ब्लू लहंगे और रेड हुडी में आइरा ने लगाया ग्लैमर का तड़का तो सूट-बूट में जंचे नूपुर,संगीत सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामे दूल्हा-दुल्हन ने ली एंट्री

Updated 10 January, 2024 01:19:01 PM

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली आइरा आज 10 जनवरी को दुल्हन बनेंगी। 3 जनवरी को  रजिस्टर मैरिज करवाने के बाद आइरा नुपुर शिखरे संग मराठी रीति रिवाज से शादी रचाएंगी। कपल के प्रीवेंडिग फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं। 7 जनवरी को डिनर पार्टी होस्ट करने के बाद 8 जनवरी को कपल की मेंहदी सेरेमनी हुई। उसी शाम पजामा पार्टी भी होस्ट की गई। वहीं कल यानि 9 जनवरी को कपल की संगीत सेरेमनी थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कपल का संगीत सेरेमनी में एंट्री करते का वीडियो सामने आया ह

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली आइरा आज 10 जनवरी को दुल्हन बनेंगी। 3 जनवरी को  रजिस्टर मैरिज करवाने के बाद आइरा नुपुर शिखरे संग मराठी रीति रिवाज से शादी रचाएंगी। कपल के प्रीवेंडिग फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं। 7 जनवरी को डिनर पार्टी होस्ट करने के बाद 8 जनवरी को कपल की मेंहदी सेरेमनी हुई। उसी शाम पजामा पार्टी भी होस्ट की गई। वहीं कल यानि 9 जनवरी को कपल की संगीत सेरेमनी थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कपल का संगीत सेरेमनी में एंट्री करते का वीडियो सामने आया है।

Bollywood Tadka

संगीत सेरेमनी में Bride Groom ने हाथों में हाथ थाम एंट्री ली। दोनों की जोड़ी स्वर्ग में बनी जोड़ी से कम नहीं लग रही थी। लुक की बात करें तो इस खास दिन के लिए आइरा ने ब्लू लंहगा चुना जिसके चारों ओर चांदी की कढ़ाई थी।

Bollywood Tadka

उन्होंने इसे मैचिंग चोली के साथ पेयर किया। दुल्हनिया ने रेड हुडी पेयर कर अपने इस लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया। अपने बालों को लहरदार कर्ल में छोड़कर, इरा ने ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना और खूबसूरत दिखीं। रेड लिपस्टिक दुल्हन की चमक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। दूसरी ओर नूपुर ब्राउन कोट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखे। 

Bollywood Tadka


10 जनवरी को उदयपुर में आइरा और नूपुर सात फेरे लेंगे इस फंक्शन में करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। सब पहले से ही प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी के बाद आमिर खान मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे। इसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं।
 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ira KhanNupur Shikhareroyal entrysangeetBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...