गंभीर बीमारी से वापसी करने के बाद इरफान खान अपकमिंग फिल्म ''अंग्रेजी मीडियम'' के साथ कमबैक करने को पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फिल्म ''हिंदी मीडियम'' को मिले दर्शकों के प्यार के बाद फिल्म का सीक्वल अपनी रिलीज के करीब पहुंच रहा है।
07 Jan, 2020 04:34 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। गंभीर बीमारी से वापसी करने के बाद इरफान खान अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के साथ कमबैक करने को पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' को मिले दर्शकों के प्यार के बाद फिल्म का सीक्वल अपनी रिलीज के करीब पहुंच रहा है। आज इरफ़ान के बर्थडे पर फिल्म मेकर्स ने एक्टर का पहला लुक शेयर किया है। इस पोस्ट में इरफान को पूरे दिल से हंसते हुए देखा जा सकता है। लंबे समय के बाद उन्हें इस तरह देखना फैंस के लिए खुशी की बात है। देखें फोटो-
पोस्ट में लिखा है, 'बेहतरीन कलाकारों में से एक इरफान को हैप्पी बर्थडे। बर्थडे ट्रीट के तौर पर हम सभी फैंस के लिए मार्च 2020 में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।'
इरफान को पिछले साल न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। कई महीनों तक वे इलाज के लिए विदेश में रहे। अप्रैल में, इरफान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उनको इलाज के दौरान मिली प्रार्थना, आशीर्वाद और प्यार के लिए फैंस को धन्यवाद दिया।
इसके बाद कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर जाते हुए एक्टर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे। इरफ़ान के प्रवक्ता ने बताया, “लंदन में अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के बाद इरफान ने एक और सफल सर्जरी कराई। वह कुछ दिनों के लिए मुंबई आए, फ़िलहाल वह ठीक हैं। सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह अफवाह ना फैलाए।'
वर्कफ़्रंट पर, 'अंग्रेजी मीडियम' में करीना कपूर खान, डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं और इसे दिनेश विजान और जियो स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया हैं।