मशहूर एक्टर चंकी पांडे की भतीजी अलाना पांडे चंद घंटों में लॉन्ग टाइम बॉयफेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कपल की शादी मुंबई में ताज कोलाबा में हो रही है। वेडिंग वेन्यू के बाहर काफी रौनक देखने को मिल रही है। सभी शादी अटैंड करने के लिए रेडी हो गए हैं। वहीं अलाना के होने वाले दूल्ह
16 Mar, 2023 05:12 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर चंकी पांडे की भतीजी अलाना पांडे चंद घंटों में लॉन्ग टाइम बॉयफेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कपल की शादी मुंबई में ताज कोलाबा में हो रही है। वेडिंग वेन्यू के बाहर काफी रौनक देखने को मिल रही है। सभी शादी अटैंड करने के लिए रेडी हो गए हैं। वहीं अलाना के होने वाले दूल्हे राजा इवोर घोड़ी चढ़ चुके हैं। शादी समारोह से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इवोर मैकक्रे अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए घोड़ी चढ़ गए हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। व्हाइट शेरवानी सूट में दूल्हे राजा बने इवोर काफी जच रहे हैं।

वहीं इवोर के रिश्तेदार उनके आसपास डांसिंग मूड में नजर आ रहे हैं।

दूसरी तरफ अलाना की सिस्टर अनन्या पांडे भी शादी अटैंड करने के लिए पूरी तरह रेडी हैं। वह लाइट कलर की स्काइब्लू साड़ी में कहर ढा रही हैं। जबकि चंकी पांडे और उनकी वाइफ भावना पांडे भी भतीजी की शादी के लिए तैयार हैं।
