main page

पिता बोनी और बहन खुशी के साथ कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई जाह्नवी

Updated 18 June, 2018 04:21:47 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की हाल ही में पिता बोनी और बहन खुशी के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई। इस दौरान दोनों बहनें कैजुअल लुक में नजर आईं। जाह्नवी जहां ट्राउजर और टाॅप पहने नजर आई।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में पिता बोनी कपूर  और बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई। इस दौरान दोनों बहनें कैजुअल लुक में नजर आईं। जाह्नवी जहां ट्राउजर और टाॅप पहने नजर आई। वहीं खुशी व्हाइट टाॅप और रेट कलर का ट्राउजर पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

Bollywood Tadka

 

बोनी कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आए। जानकारी के मुताबिक वे लंदन से वापिस आए हैं। तस्वीरों में दोनों बहनें पिता बोनी का हाथ पकड़े नजर आईं।

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि जाह्नवी फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च के बाद वैकेशन एंजॉय करने लंदन गई हुई थी। जाह्नवी के साथ बोनी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर भी मौजूद थे। फिल्म की बात करें तो मूवी के ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स से जाह्नवी और ईशान बेहद खुश हैं।

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

Bollywood Tadka

 

फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसे करण जौहर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक हैं। इसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट ईशान खट्टर हैं। उनकी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

Bollywood Tadka

:

jahnvi kapoorboney kapoorKhushi Kapoorairport

loading...