एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और कंगना रनौत अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। उनको अक्सर स्टाइलिश और सुपर स्टनिंग लुक में स्पॉट किया जाता है। इस दोनों हसीनाओं के लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं।
28 Aug, 2019 01:59 PMमुंबई: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और कंगना रनौत अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। उनको अक्सर स्टाइलिश और सुपर स्टनिंग लुक में स्पॉट किया जाता है। इस दोनों हसीनाओं के लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। हाल ही में एक बार फिर बॉलीवुड की क्वीन और धड़क गर्ल को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया, जिनके लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जाह्नवी को हाल ही में जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान वह लॉन्ग व्हाइट कलर की बैकलेस spaghetti ड्रेस में जिम वर्कआउट करने पहुंची। ड्रेस के साथ जाह्नवी ने सिंपल चप्पल और यैलो जिम बैग के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। नोमेकअप के साथ हेयर हाईबन और सिर्फ पिंक लिप बाम लगाए हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। ऑल ओवर जाह्नवी का लुक काफी अच्छा लग रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयललिता' को लेकर सुर्खियों में हैं। वो इन दिनों भरतनाट्यम डांस की क्लासिस ज्वाइन किए हुए हैं। हाल ही में उनको डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। डांस क्लास के बाहर कंगना ग्रे और व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
इसके साथ शेड्स औऱ मिनिमल मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही हसीना ने फ्लाइंग किस देकर मीडिया को पोज दिए। सूट में भी कंगना का स्वैग और टशन देखते ही बन रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जनवरी में कंगना की फ़िल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज़ हुई थी, जिसमें वो रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में दिखी थीं। इसके अलावा 26 जुलाई को उनकी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब कंगना जल्द फिल्म 'पंगा' और 'धाकड़' में नजर आएंगी।
इसके अलावा वो 'जयललिता' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, जाह्नवी जल्द ही गुंजन स्कसेना की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 और राजकुमार राव के साथ रुही अफ्जा में दिखेंगी।