main page

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, ट्रेडिशनल लुक में जीत लिया सबका दिल

Updated 04 April, 2023 03:24:36 PM

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। दोनों ने आंध्रप्रदेश में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। दोनों ने आंध्रप्रदेश में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी शिखर के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ भी नजर आ रही हैं। इस दौरान खुशी और जाह्नवी ट्रेडिशनल आउटफिट लुक देखन को मिल रहा है। जाह्नवी पिंक और ग्रीन लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं। खुशी ने भी बहन की तरह ही ड्रेसअप किया है। उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

 


बता दें, हाल ही में जाह्नवी को शिखर के साथ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के ग्रैंड इवेंट में स्पॉट किया गया था। दोनों के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर जरूर गर्मा रही हैं, लेकिन कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।

Content Writer: suman prajapati

Janhvi KapoorvisitsTirupati BalajirumouredboyfriendShikhar PahariyaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...