main page

बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं Janhvi kapoor, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Updated 19 July, 2023 04:25:12 PM

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। वहीं दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में जान्हवी और वरुण फिल्म के प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटे हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 

जान्हवी कपूर के इस वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश 
हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में श्री देवी की लाडली का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस को सिल्वर मरमेटड ऑफ शोल्डर गाउन में देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस गाउन में जान्हवी के सेक्सी पोजी फैंस को मदहोश बना रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "जान्हवी आपका ये लुक एकदम बवाल लग रहा है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा "अगर आज श्रीदेवी होती तो आपको देखकर काफी खुश होती।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "एक्टिंग पर कम लेकिन अपने फिगर पर आपने कुछ ज्यादा ही ध्यान दिया है।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'बवाल' के बाद एक्ट्रेस कई और फिल्मों में नजर आएंगी, जिसमें 'एनटीआर 30', 'उलझ', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Content Editor: Varsha Yadav

Janhvi kapoorJanhvi kapoor For her latest appearanceJanhvi Kapoor was trolledJanhvi kapoor metallic silver mermaid gown

loading...