एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी सिंगर शहनाज कौर गिल इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। फैंस इस जोड़ी से कितना प्यार करते हैं ये तो आए दिन ट्विटर पर होते ट्रेड से पता चल ही जाता है। दोनों की दोस्ती रियालिटी शो ''बिग बाॅस 13'' के दौरान हुई। इस शो में सिद्धार्थ-शहनाज की प्यार भरी नोक-झोंक को फैंस ने काफी पसंद किया। इस जोड़ी ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। शो खत्म हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन फैंस अभी भी ''सिडनाज़'' के दीवाने हैं। लोग इस जोड़ी को एक बार फिर एक साथ
12 Jun, 2020 03:16 PMमुंबई: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी सिंगर शहनाज कौर गिल इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। फैंस इस जोड़ी से कितना प्यार करते हैं ये तो आए दिन ट्विटर पर होते ट्रेड से पता चल ही जाता है। दोनों की दोस्ती रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' के दौरान हुई। इस शो में सिद्धार्थ-शहनाज की प्यार भरी नोक-झोंक को फैंस ने काफी पसंद किया। इस जोड़ी ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है।
शो खत्म हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन फैंस अभी भी 'सिडनाज़' के दीवाने हैं। लोग इस जोड़ी को एक बार फिर एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। सिद्धार्थ और सिडनाज एक-दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें एक कपल के रूप में देखना चाहते हैं। बता दें कि बिग बाॅस 13 में शहनाज ने कबूल किया था कि उसने दिल से दिल तक के एक्टर से प्यार है लेकिन अब वह उन्हें एक अच्छे दोस्त के रूप में देख रही हैं। वहीं केवल फैंस ही नहीं बल्कि कई स्टार्स जैसे माही विज, आकांक्षा पुरी और कई और स्टार्स भी इस जोड़ी की कैमिस्ट्री के फैन हैं।
इसी बीच हाल ही में बिग बाॅस 12 की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने सिडनाज के बाॅन्ड को लेकर कई बातें की। इतना ही नहीं जसलीन ने कहा कि दोनों को अभी ये स्वीकार कर लेनै चाहिए कि वे रिलेशनशिप हैं। जसलीन का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में जसलीन कहती हैं-'मुझसे शादी करोगे के सेट पर भी मैंने देखा है कि जब सिद्धार्थ शुक्ला मिलते थे, तो शहनाज़ गिल बेहद खुश हो जाती थीं। दोनों के चेहरों पर एक अलग और अनोखी खुशी होती थी। हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता है और अगर उन्हें फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है। यदि वे एक साथ हैं, तो उन्हें जल्द ही इस बात की अनाउंसमैंट करनी चाहिए कि हम एक साथ हैं। '
शहनाज के लिए चांद-तारे तोड़ सकते हैं सिद्धार्थ
जब जसलीन से पूछा गया कि क्या सिद्धार्थ शहनाज के लिए चांद-तारे तोड़ सकते हैं। इस पर जसलीन ने कहा-'हां,सिद्धार्थ शहनाज के लिए चांद-तारे तोड़ सकता है। वहीं जसलीन ने हंसते हुए कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो शहनाज उससे जरूर करवाएगी। शहनाज स्वभाव से दादागिरी टाइप की लड़की है।