मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह घर में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल एडमिट किया गया। इलाज के बाद अब जुबिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डिस्चार्ज होने के बाद घर जाते हुए सिंगर को स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
03 Dec, 2022 10:37 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह घर में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल एडमिट किया गया। इलाज के बाद अब जुबिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डिस्चार्ज होने के बाद घर जाते हुए सिंगर को स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जुबिन नौटियाल की कोहनी टूटने के कारण हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। इस दौरान वह चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं घर पहुंचने के बाद जुबिन ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट भी शेयर किया और लिखा, 'आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहा था और उस घातक दुर्घटना में बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी ना खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।'
सिंगर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में जुबिन नौटियाल हॉस्पिटल के बेड पर बैठे दिख रहे हैं। उनके एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है और दूसरे हाथ से खाना खा रहे हैं।
इस ट्वीट को देखने के बाद जुबिन नौटियाल के फैंस को राहत मिली है और वह कमेंट कर उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।
बता दें, बीते दिनों घर में सीढ़ियों से गिरने पर जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई थी। उनके सिर, माथे और पसलियों में भी गहरी चोटें आईं, जिसके इलाज के लिए जुबिन को मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब वो डिस्चार्ज होकर अपने होमटाउन चले गए हैं और धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं।