एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बीते कई दिनों से मालदीव में पति गौतम किचलू के साथ हनीमून मना रही हैं। वहां से एक्ट्रेस आए दिन लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स दे रही है। गौतम किचलू संग एक्ट्रेस की रोमांटिक तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में काजल ने एक बार फिर समुद्र में पति संग एंजॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
16 Nov, 2020 05:04 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बीते कई दिनों से मालदीव में पति गौतम किचलू के साथ हनीमून मना रही हैं। वहां से एक्ट्रेस आए दिन लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स दे रही है। गौतम किचलू संग एक्ट्रेस की रोमांटिक तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में काजल ने एक बार फिर समुद्र में पति संग एंजॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
काजल ने जो तस्वीरें शेयर की है, उनके एक्ट्रेस पति गौतम संग स्विमिंग करती हुई नजर आ रही हैं और अपने हनीमून का खूब लुत्फ उठा रही हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस का स्विम सूट में बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। बीच समुद्र में कपल एक दूसरे का हाथ थामे तैरता हुआ नजर आ रहा है।
कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधी हैं।
शादी में कपल का ब्राइडल लुक वाकई देखने लायक था। कोरोना के चलते उनकी शादी में सिर्फ कपल के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी का आयोजन मुंबई के फाइव स्टार होटल में किया गया था।