main page

गिटार की धुन पर लाडली को 'लोरी' गाकर सुनाती हैं कल्कि,इंटरनेट पर छाया वीडियो

Updated 29 April, 2020 11:31:52 AM

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड स्टार्स खुद को अलग-अलग एक्टिविटीज में बिजी रखे हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपनी दो महीने की बेटी साफो के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि कल्कि ने इसी साल 7 फरवरी को अपनी बेटी को जन्म दिया था। कल्कि अक्सर लाडली संग अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मुंबई: लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड स्टार्स खुद को अलग-अलग एक्टिविटीज में बिजी रखे हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपनी दो महीने की बेटी साफो के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि कल्कि ने इसी साल 7 फरवरी को अपनी बेटी को जन्म दिया था। कल्कि अक्सर लाडली संग अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह
साफो को अक्सर गिटार की धुन पर लोरी सुनाती हैं। कल्कि का गिटार बजाते हुए साफो को लोरी सुनाना डेली रूटीन बन गया है। हाल ही में कल्कि ने डेली गिटार सेशन की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में नन्हीं साफो प्रैम में लेटी हैं।

 

 

वहीं प्रैम के पास चेयर पर बैठी कल्कि गिटार पर धुन बजाना शुरु करती हैं। जैसे ही कल्कि गिटार बजाना शुरु करती है, साफो भी खुशी में रिएक्ट करती हैं। जिसके बाद बेहद सुरीली आवाज में कल्कि साफो को लोरी सुनाती हैं। सैशन के दौरान कुछ चिड़ियां भी बालकनी में बार-बार आ-जा रही हैं।

 

 

इस वीडियो के साथ कल्कि ने कैप्श में लिखा-'ये एक पुर्तगाली लोरी है, जिसे मैने वेब सीरिज 'स्मोक' के वक्त पुर्तगाली किरदार तारा को प्ले करते सीखा था।' कल्कि की इस 1 मिनट 28 सेकेंड की लोरी वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कल्कि के इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Covid times #loveatfirstsmile 📷@guyhershberg

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on Apr 4, 2020 at 11:21pm PDT

 

बता दें कि कल्कि अपने बॉयफ्रैंड गाय हर्शबर्ग(Guy Hershberg) के साथ लिव-इन रिलेशन में रहती हैं। दोनों लम्बे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो गाय हर्शबर्ग इजरायल के रहने वाले हैं। वो शास्त्रीय पियानो वादक के अलावा म्यूज़िक कंपोजर भी हैं। वहीं कल्कि की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में देखा गया था। 

: Smita Sharma

kalki koechlinsingportuguese lullabyguitardaughterSapphoGuy HershbergcoronaviruslockdownBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity News

loading...