बॉलीवुड में इन दिनों कई एक्ट्रेसेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इन एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी की खास बात ये हैं कि एक्ट्रेसेस शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। वहीं अब तक कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो शादी से पहले ही मां बन चुकी हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि इंडस्ट्री में शादी से पहले मां बनना एक ट्रेंड ब
29 Sep, 2019 06:04 PMमुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों कई एक्ट्रेसेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इन एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी की खास बात ये हैं कि एक्ट्रेसेस शादी से पहले ही मां बनने वाली हैं। वहीं अब तक कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो शादी से पहले ही मां बन चुकी हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि इंडस्ट्री में शादी से पहले मां बनना एक ट्रेंड बन गया है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। आज हम आपको इस पैकेज में उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादि से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं।
कल्कि कोचलिन
बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो इस वक्त प्रेग्नेंट हैं। कल्कि ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं और वे अपने बच्चे की डिलीवरी वाटर बर्थ के जरिए करना चाहती हैं।
कल्कि बॉयफ्रेंड Guy Hershberg के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कल्कि ने कुछ दिनों पहले ही अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है। बता दें कि कल्कि ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
एमी जैक्सन
एक्ट्रेस एमी जैक्सन बीते दिनों ही मां बनी हैं। एमी ने एक बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वो बॉयफ्रेंड जॉर्ज पायनिटू के बच्चे की मां बन गईं हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के कुछ समय बाद उन्होंने बाॅयफ्रेेंड संग सगाई कर ली थी। खबरें हैं कि यह कपल अगले साल शादी के बंधन में बंध सकता है।
ब्रूना अब्दुल्लाह
मॉडल और एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह भी कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। ब्रूना ने बेटी को जन्म दिया था। ब्रूना अब्दुल्लाह ने अपने फियॉन्से एलेन फ्रेसर के बच्चे की मां बनी हैं। ब्रूना ने भी प्रेग्नेंसी के बाद ही शादी की है।
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
माॅडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी बीते महीनों एक बेटे को जन्म दिया था। गैब्रिएला एक्टर अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां बनी हैं।
नेहा धूपिया
एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं। प्रेग्नेंसी के पता चलते ही नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में पिछले साल 2018 को 10 मई दिन अपनी शादी रचाई थी। वहीं शादी होने के करीब 6 महीने बाद अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया था। नेहा ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था।