''कामसूत्र 3D'' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सायरा खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सायरा खान की एंट्री फिल्म ''कामसूत्र 3डी'' में शर्लिन चोपड़ा के बाद हुई थी, जिन्होंने कुछ कारणों के चलते प्रोजेक्ट को बाय कह दिया था।
21 Apr, 2019 05:27 PMमुंबई: 'कामसूत्र 3D' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सायरा खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
सायरा खान की एंट्री फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में शर्लिन चोपड़ा के बाद हुई थी, जिन्होंने कुछ कारणों के चलते प्रोजेक्ट को बाय कह दिया था। कहा जा रहा है कि सायरा की मौत के बाद इंडस्ट्री में कोई भी शोक जताने नहीं पहुंचा।
खबरों के मुताबिक सायरा खान एक कंजर्वेटिव मुस्लिम परिवार से नाता रखती थीं, जिनका फिल्मों तक सफर तय करना काफी मुश्किल था लेकिन उन्होंने सभी गतिरोधों को पार कर अपना एक मुकाम बनाया।
बता दें कि बॉलीवुड में सायरा ने 'कामसूत्र 3D' से अपने एक्टिंग करियर की शरुआत की थी। सायरा ने रीजनल सिनेमा बहुत काम किया और अपनी पहचान बनाई।