main page

'वुमन्स डे' पर काम्या ने बिकिनी तस्वीर शेयर कर महिलाओं को दिया स्ट्रांग मैसेज, हुईं ट्रोल यूजर्स बोले- वाह क्या प्रेरणा है

Updated 09 March, 2021 12:38:39 PM

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक बिकिनी तस्वीर शेयर की। जहां उनके कई फैंस को उनका ये लुक पसंद आया, वहीं कईयों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। काम्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें एक्ट्रेस समुद्री लहरों के बीच पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आई। इस दौरान वो बोल्ड होकर पोज देती दिखाई दे रही है। इस तस्वीर

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक बिकिनी तस्वीर शेयर की। जहां उनके कई फैंस को उनका ये लुक पसंद आया, वहीं कईयों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।

Bollywood Tadka


काम्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें एक्ट्रेस समुद्री लहरों के बीच पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आई। इस दौरान वो बोल्ड होकर पोज देती दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'सांस लो, हवा को महसूस करो, दुनिया तुम्हारी है। तुम मजबूत हो, खूबसूरत हो, तुम तुम हो। जाओ चिल्लाओ और लोगों को जानने दो कि ये तुम्हारी जिंदगी है और इसे तुम्हे अपनी शर्तों पर जीना है....महिला क्या कर सकती है इसकी कोई सीमा नही है...जाओ उसे हासिल करो दुनिया की हर प्यारी महिला को हैप्पी महिला दिवस'।


काम्या की इस तस्वीर को फैंस के तेज़ी से लाइक्स मिलने लगे। वहीं कईयों ने उन्होंने ट्रोल करते हुए कहा, 'वुमन्स डे पर ऐसी पिक मिली आपको पोस्ट करने को।' 


एक ने लिखा, 'वाह क्या प्रेरणा है, क्या सच में आप की तस्वीर बता रही है सब...आप क्या पहनते हो ये आप पर निर्भर करता है पर आपकी ये प्रोफाइल बच्चे बड़े सब देखते हैं। प्लीज ऐसी प्रेरणा ना बनें'। 


दूसरे ने कहा, 'बिना मेकअप की सस्ती स्वरा भास्कर'।


अन्य ने लिखा- 'सही कहा किसी ने, पैसों के लिए ये टीवी एक्ट्रेसेस किसी भी स्तर पर जा सकती हैं....कोई शर्म नहीं है'।  

Bollywood Tadka

 

वहीं उनके फैंस के साथ उनके पति शलभ दांग ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम कई महिलाओं की प्रेरणा हो....तुम उदाहरण हो लोग तुम्हें फॉलो करते हैं, तुम पर गर्व है। हमेशा चमकती रहो। महिला दिवस की शुभकामनाएं'। 

 

Content Writer: suman prajapati

kamya punjabitrolledbikini photowomens dayTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...