main page

राधे-राधे...बांके बिहारी पहुंचीं कंगना रनौत, फैमिली संग की मंदिर में पूजा-अर्चना

Updated 20 September, 2022 10:09:42 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ईश्वर पर उनकी अटूट श्रद्धा है। बाॅलीवुड की क्वीन को अक्सर फैमिली के साथ अलग-अलग मंदिरों को दर्शन करते हुए देखा जाता है। हाल ही में कंगना वृंदावन पहुंची। कंगना ने यहां श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन किए। बिहारी जी के दर्शन करने के बाद मथुरा में कंगना ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन और पूजन किया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ईश्वर पर उनकी अटूट श्रद्धा है। बाॅलीवुड की क्वीन को अक्सर फैमिली के साथ अलग-अलग मंदिरों को दर्शन करते हुए देखा जाता है। हाल ही में कंगना वृंदावन पहुंची।

Bollywood Tadka

कंगना ने यहां श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन किए। बिहारी जी के दर्शन करने के बाद मथुरा में कंगना ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन और पूजन किया।

Bollywood Tadka

पुलिस सुरक्षा के बीच आईं कंगना ने जन जन के आराध्य ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज की देहरी पर अपना मत्था टेका। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

श्री धाम वृंदावन में बिहारी जी की मनमोहक स्वरूप के सामने खड़े होने के बाद कंगना पूरी तरह से भक्ति रस वर्षा से सराबोर नजर आईं। वह एकटक प्रभु की छवि को निहारती रहीं। धर्म और अध्यात्म की बहती रसधारा में कंगना इस कदर डूब गईं कि राधे राधे का जयघोष करने लगीं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो एक्ट्रेस कंगना जल्द ही  फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेजस और टीकू वेड्स शेरू में भी दिखाई देंगी। 


Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Kangana RanautchantRadhe RadheMathuraBanke Bihari TempleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...