'बॉलीवुड क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह जल्द ही 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में वह पहली बार साउथ एक्टर राघव लॉरेंस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है।
05 Aug, 2023 12:32 PMमुंबई. 'बॉलीवुड क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह जल्द ही 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में वह पहली बार साउथ एक्टर राघव लॉरेंस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'चंद्रमुखी 2' का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में कंगना का महारानी के अवतार में काफी शानदार लग रही हैं। उन्होंने भारी भरकम ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है और उसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की है, जिसमें कंगना रनौत काफी सुंदर लग रही हैं।
पोस्टर शेयर कर कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है! पेश है चंद्रमुखी2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य पहला लुक।' इसके साथ ही कंगना रनौत ने बताया कि ये फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
कंगना का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर एक्ट्रेस के इस अवतार की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
बता दें, कंगना रनौत से पहले लीड एक्टर राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। एक्टर ने इस लुक से फैंस को खूब इम्प्रेस किया था।