बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ''जजमेंटल है क्या'' सुर्खियों में हैं। प्रकाश कोवेमालुदी के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में कंगना एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं।
06 Jul, 2019 02:37 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'जजमेंटल है क्या' सुर्खियों में हैं। प्रकाश कोवेमालुदी के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में कंगना एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'जजमेंटल है क्या' की चर्चा के बीच उनकी एक और फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
पोस्टर में कंगना आग की लपटों के बीच दोनों हाथों में स्नाइपर्स थामे हुए दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी कैसी होगी, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। इस बार कंगना एक अलग ही अवतार में पर्दे पर नजर आने वाला है। धाकड़ एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर से ही इसके एक्शन मूड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
धाकड़ की बात करें तो फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा, साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप में की जाएगी। इसकी शूटिंग 2020 में शुरू होगी और दिवाली में रिलीज की जाएगी।
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगी। इसके बाद वह जयललिता की बायोपिक में भी दिखाई देंगी। इसकी शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।