main page

कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' का पोस्टर रिलीज, गोल्डन पैंट सूट में धाकड़ दिखीं एक्ट्रेस

Updated 10 February, 2022 06:21:05 PM

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने शो ''लॉक अप'' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना इन शो को होस्ट करेगी। ये शो ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में शो का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। कल शो का टीजर रिलीज किया जाएगा। फैंस शो के पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने शो 'लॉक अप' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना इन शो को होस्ट करेगी। ये शो ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में शो का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। कल शो का टीजर रिलीज किया जाएगा। फैंस शो के पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
पोस्टर में कंगना गोल्डन पैंट सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने एक शख्स के ऊपर अपना पैर रखा हुआ है। एक्ट्रेस किसी जेलर की तरह दिख रही हैं। कंगना धाकड़ अंदाज में पोज दे रही है। पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- मेरे सामने सबको टेकने पड़ेंगे घुटने। इस बुरे जेल में होगा अत्याचारी खेल! कंगना ने ये भी जानकारी दी कि लॉक अप का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। एकता कपूर और कंगना रनौत का ये शो 27 फरवरी को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ऑनएयर कर दिया जाएगा। इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। फैंस इस पोस्टर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें हाल ही में एकता कपूर ने शो का शानदार प्रीमीयर आयोजित किया था, जिसमें कंगना भी नजर आईं थीं। इस शो की स्ट्रीमिंग 24 घंटे और सातों दिन होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में कई जाने-माने सेलिब्रिटी सलाखों के पीछे कैद नजर आएंगे।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kangana ranautshow lock uppfirst posteroutBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...