main page

'सिद्धू मूसेवाला को यूं गोलियों से छलनी करना पंजाब की कानून व्यवस्था को साफ बयां करता है' कंगना ने उठाए 'मान सरकार' पर सवाल!

Updated 30 May, 2022 11:01:35 AM

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को पंजाब के मनसा में गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद सिद्धू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से जहां एक तरफ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दूसरी तरफ हर कोई पंजाब की सरकार पर कई सवाल दाग रहा है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी हटाई गई थी।

मुंबई: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को पंजाब के मनसा में गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद सिद्धू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Bollywood Tadka

इस घटना से जहां एक तरफ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दूसरी तरफ हर कोई पंजाब की सरकार पर कई सवाल दाग रहा है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी हटाई गई थी।

Bollywood Tadka

उनकी सुरक्षा में पहले चार पुलिसकर्मी तैनात और इसे घटाकर दो कर दिया गया था। आम जनता से लेकर कई राजनेता इस हमले पर मान सरकार से कई सवाल कर रहे हैं। इसी बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Bollywood Tadka

कंगना ने लिखा-'पंजाब के जाने माने चेहरे सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई। ये बहुत दुखद घटना है। ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को साफ तौर पर बयां करती है।'

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि सिद्धू को गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी थी।सूत्रों की मानें तो कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं मूसेवाला पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के टारगेट पर थे।

Bollywood Tadka

सिद्धू मूसेवाला पर 29 मई की शाम 30 गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी। जिस सिद्धू मूसेवाला के सुर का जादू देश विदेश  के लोगों के सिर चढ़कर बोला उस सिंगर की आवाज कुछ इस तरह हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी किसी ने सपने में भी नहीं होगा। 28 साल के मूसेवाला का 11 जून को 29वां बर्थडे था  इससे 12 दिन पहले ही उनका मर्डर कर दिया। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Sidhu Moose WalaMurderKangana Ranauttargetspunjab GovernmentBhagwant MannBollywood NewsBollywood News and GossipPollywood News and Gossip Punjabi

loading...