main page

हिंदू धर्म को लेकर कन्नड़ एक्टर Chetan Kumar ने दिया विवादित Tweet, हुए अरेस्ट

Updated 21 March, 2023 03:21:16 PM

ट्वीट में उन्होंने प्वाइंट को रखा है जिसके चलते वह हिंदुत्व को झूठ पर टिका हुआ होने का दावा किया है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कन्नड़ फिल्म स्टार चेतन कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर ने हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट किया है। जिसकी वजह से उन्हें बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 

 

चेतन कुमार के विवादित बोल
दरअसल, चेतन कुनार ने 20 मार्च सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने प्वाइंट को रखा है जिसके चलते वह हिंदुत्व को झूठ पर टिका हुआ होने का दावा किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- "हिंदुत्व पूरा झूठ पर बना हुआ है। सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है। इस विवादित ट्वीट के चलते ही चेतन को गिरफ्तार किया गया है। 

पहले भी रह चुके हैं विवादो में 
बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं जब चेतन ने कोई विवादित बयान दिए हैं। इससे पहले भी चेतन हिंदू धर्म को लेकर अपने बेतूके बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। इन विवादों के चलते पहले से ही एक्टर जमानत पर बाहर चल रहे हैं। 

Content Editor: kahkasha

Chetan KumarChetan Kumar ArrestedChetan KumarHindu DharmKannad ActorEntertainment news

loading...