सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में हाउस पार्टी थ्रो की। इस हाउस पार्टी में काॅमेडियन कपिल शर्मा समेत राजीव ठाकुर, कनिका कपूर, जसबीर जस्सी सहित कई स्टार्स ने शिरकत की। सभी ने यहां खूब एन्जॉय किया लेकिन इस पार्टी के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन कपिल शर्मा बने।
26 Jun, 2019 01:18 PMमुंबई: सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में हाउस पार्टी थ्रो की। इस हाउस पार्टी में काॅमेडियन कपिल शर्मा समेत राजीव ठाकुर, कनिका कपूर, रोशन प्रिंस,जसबीर जस्सी सहित कई स्टार्स ने शिरकत की। सभी ने यहां खूब एन्जॉय किया लेकिन इस पार्टी के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन कपिल शर्मा बने। कपिल ने पार्टी में गाने भी गाए। इस दौरान की कई वीडियोज कपिल के फैनक्लब पेज ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।
वीडियो में कपिल जगजीत सिंह का गाना चिट्ठी ना कोई संदेश गा रहे हैं। वहीं मीका सिंह गिटार बजा रहे हैं। इसके अलावा कपिल ने और भी कई गाने गाए। हाउस पार्टी में सभी ने गजलों का आनंद लिया। पार्टी के बाद मीका सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर भी शेयर की।
बता दें कि मीका और कपिल अक्सर स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की बीच गजब का तालमेल है। कुछ समय पहले ही मीका ने कपिल के शो में शिरकत की थी। यहां कपिल ने जमकर मीका की टांग खींची थी। उन्होंने कहा- मीका पाजी 2016 में 4, 2017 में 8 और 2018 में 17 गाने गाए हैं।
आपके गाने की कैपेसिटी बढ़ रही है लोन की किस्ते बढ़ रही हैं. कपिल का ये मजाक वैसे उन पर ही पलट कर आ गया। वहीं मीका ने भी कपिल को बेहद ही मजाकिया अंदाज में कहा- कई बार सोचता हूं कि मैं इतने गाने गाता हूं। हर शो पर गाने के लिए पैसे मिलते हैं लेकिन कई ऐसी शादियां होती हैं जहां पर मुझे फ्री में गाना पड़ता है। ये इशारा कपिल की तरफ था। मीका की यह बात सुन शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे।