काॅमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों फैमिली संग खूब टाइम स्पैंड कर रहे हैं। हाल ही में कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद से ही काॅमेडियन पैटरनेटिव लीव पर हैं। जहां फैंस एक तरफ कपिल के लाडले की झलक देखने के लिए बेताब है। वहीं कपिल ने भी इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन ये तस्वीर उनके शहजादे की नहीं पर उनकी लाडो अनायरा शर्मा की है। तस्वीर की बात करें तो इसमें अनायरा पापा के स्टाइल को काॅपी करती दिख रही हैं।
19 Feb, 2021 01:23 PMमुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों फैमिली संग खूब टाइम स्पैंड कर रहे हैं। हाल ही में कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद से ही काॅमेडियन पैटरनेटिव लीव पर हैं।
जहां फैंस एक तरफ कपिल के लाडले की झलक देखने के लिए बेताब है। वहीं कपिल ने भी इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन ये तस्वीर उनके शहजादे की नहीं पर उनकी लाडो अनायरा शर्मा की है।
तस्वीर की बात करें तो इसमें अनायरा पापा के स्टाइल को काॅपी करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो अनायरा पिंक कलर की फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। अनायरा दो चोटी बनाए हुए हैं और उसमें व्हाइट कलर का फरी रबर बैंड लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं। वो मुस्कुरा कर हाय भी कह रही हैं। इस तस्वीर के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा- 'सभी को गुड माॅर्निंग।' फैंस के साथ स्टार्स भी अनायरा की क्यूटनेस पर खूब प्यार बसरा रहे हैं।
कपिल के को-स्टार भारती सिंह ने कमेंट कर लिखा 'मेरी बच्ची'। वहीं सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा- 'अरे अरे.... क्यूटनेस की दुकान है अनायरा।' कृष्णा अभिषेक ने लिखा-'लवली'।
इसके अलावा सिंगर नीति मोहन ने अनायरा को 'मिन्नी गिन्नी' बताया।
हाल ही में कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया था। कपिल ने ट्वीट कर फैंस को बताया था कि वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। बेटे के जन्म से कुछ दिन पहले ही कपिल ने ट्विटर पर यह कंफर्म किया था कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों पेरेंट्स बने और उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ।