main page

कपूर सिस्टर्स का है शाहरुख खान संग मजेदार कनेक्शन, जान्हवी कपूर ने खुद शेयर किया किस्सा

Updated 24 February, 2024 03:57:45 PM

बॉलीवुड सेंसेशन जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक दिल छो लेने वाली बचपन की याद शेयर की है, जिसमें चक दे! इंडिया (2007) जैसे आइकोनिक स्पोर्ट्स ड्रामा से इंस्पिरेशन शामिल है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेंसेशन जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक दिल छो लेने वाली बचपन की याद शेयर की है, जिसमें चक दे! इंडिया (2007) जैसे आइकोनिक स्पोर्ट्स ड्रामा से इंस्पिरेशन शामिल है। दरअसल, कपूर सिस्टर्स, जान्हवी और ख़ुशी ने फिल्म देखने के बाद अपने भीतर के एथलीटों को जगाया, जो उन्हें आइस हॉकी के एक यादगार लेकिन मस्तीभरी एनकाउंटर की तरफ ले गया।

 

ऐसे में एक कैंडिड इंटरव्यू में बात करते हुए, जान्हवी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख खान की फिल्म ने उनपर और ख़ुशी पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में हॉकी की कहानी को देखने के बाद, दोनों बहनों ने अपनी आइस हॉकी की रोमांचक यात्रा को शुरू करने का फैसला किया।

 

जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने हाथ में हॉकी स्टिक पकड़ कर अपने घर को आइस हॉकी के मैदान में बदल दिया था। मस्ती की बात यह थी की दोनों ने हॉकी आइस बॉल की जगह पर आइस क्यूब का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उनको क्या पता था कि चक दे! इंडिया की तरह खेलने का उनका यह आईडिया एक नया रोमांचक अनुभव बन जाएगा।

 

जान्हवी ने हंसी के साथ याद किया, "पूरा फर्श पानी से भरा हुआ था और खुशी फिसल गई और उसकी डांट टूट गई। बिल्कुल, मुझे इसके लिए डांटा गया। अक्सर मुझे उसका ध्यान ना रखने के लिए डांटा जाता था। चाहे मैं कामरे के दूसरे कोने में क्यों ना हूं।”

Content Editor: Varsha Yadav

Shahrukh KhanKapoor sistersJanhvi Kapoorkhusi kapoorbollywood

loading...